1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात अनमोल है और इसे कभी खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

गुजरात अनमोल है और इसे कभी खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2017 01:27 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 01:27 pm IST

राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, गुजरात अनमोल है। इसे कभी भी खरीदा नहीं गया। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र पटेल के आरोपों को खारिज करते हुये इसे कांग्रेस के इशारे पर किया जा

 rahul-gandhi- India TV Hindi
rahul-gandhi

नई दिल्ली: पाटीदार अनामत आंदोलन समिति पीएएएस के नेता नरेन्द्र पटेल के भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश किये जाने के दावे के एक दिन बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि गुजरात अनमोल है और इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति पीएएएस के कार्यकर्ता नरेंद्र पटेल ने कल शाम एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश की गयी थी। यह दावा करने से घंटों पहले वह ऐलान कर चुके थे कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, गुजरात अनमोल है। इसे कभी भी खरीदा नहीं गया। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र पटेल के आरोपों को खारिज करते हुये इसे कांग्रेस के इशारे पर किया जाने वाला एक नाटक करार दिया। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, सभी आरोप झूठे हैं। यह कांग्रेस के इशारे पर नरेन्द्र पटेल द्वारा किया गया नाटक है।

वहीं ओबीसी नेता की पहचान रखने वाले अल्पेश ठाकोर की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पटेल कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को आने का खुला न्योता दिया है। राहुल गांधीनगर में कांग्रेस की ओर से आयोजित नवसर्जन गुजरात जनादेश रैली में हिस्सा लेंगे जिसमें ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे।

कांग्रेस के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए पटेल, मेवानी और ठाकोर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने हार्दिक और मेवानी को आमंत्रित किया है। सोलंकी ने कहा, राहुल गांधी आज अहमदाबाद आ रहे हैं। हमने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के हार्दिक पटेल और अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने हमें एक मांगपत्र दिया था और हम उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत