1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात: कांग्रेस को झटका, शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला ने भाजपा का दामन थामा

गुजरात: कांग्रेस को झटका, शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला ने भाजपा का दामन थामा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Jul 14, 2018 12:50 pm IST

इससे पहले पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

गुजरात: शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला ने भाजपा का दामन थामा- India TV Hindi
गुजरात: शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला ने भाजपा का दामन थामा

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात पहुंचने के 48 घंटों से भी कम समय में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

महेंद्र सिंह ने 2012 में उत्तर गुजरात के बयाड विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी, लेकिन दिसंबर 2017 में हुए चुनावों का वह हिस्सा नहीं बने थे।

इससे पहले पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

बावलिया के भाजपा में शामिल होते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया और अब महेंद्रसिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इस राजनीतिक चाल के रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह गुरुवार शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे और शनिवार तड़के भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा शुरू करने के लिए मंगल आरती की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत