Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिवाली पर हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण, खट्टर होंगे मुख्यमंत्री, दुष्यंत डिप्टी सीएम

दिवाली पर हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण, खट्टर होंगे मुख्यमंत्री, दुष्यंत डिप्टी सीएम

Reported by: Bhasha Published : Oct 26, 2019 04:03 pm IST, Updated : Oct 27, 2019 08:15 am IST

जजपा ने सरकार गठन के लिये भाजपा को समर्थन दिया है। प्रसाद और भाजपा महासचिव अरुण सिंह पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मुलाकात में शामिल थे। इस दौरान भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने वाले कुछ निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे।

Haryana Chief Minister-designate Manohar Lal Khattar with...- India TV Hindi
Image Source : PTI Haryana Chief Minister-designate Manohar Lal Khattar with JJP chief Dushyant Chautala meets Governor Satyadeo Narain Arya

चंडीगढ़। ​आज हरियाणा में नई सरकार बनने जा रही है। यह सरकार BJP और JJP मिलकर बना रही हैं। इसके अलावा इन्हें कई निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हैं। शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर जजपा और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया था।

खट्टर ने बताया था कि 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं, के समर्थन के साथ सरकार गठन के लिये राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया। खट्टर ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल ने हमें रविवार को सरकार गठन का न्योता दिया है। अब ऐसे में राज्यपाल के आदेशानुसार हरियाणा में आज नई सरकार बनेगी। दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह में खट्टर मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कुछ सांसद भी हरियाणा राजभवन में रविवार दोपहर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके पिता अजय चौटाला एवं मां नैना चौटाला के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए अजय चौटाला तिहाड़ जेल दो हफ्ते का फरलो पर बाहर आए हैं। उन्हें आज ही तिहाड़ जेल से छोड़ा गया है। 

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे। 

गौरतलब है कि भाजपा ने कहा है कि वह सरकार गठन के लिये विवादित नेता और सिरसा से विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेगी, जो आत्महत्या के लिये उकसाने के दो मामलों में आरोपी हैं। इससे पहले, खट्टर को हरियाणा में भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा ने दावा किया कि वह जजपा के समर्थन से हरियाणा में "स्थिर और ईमानदार" सरकार चलाएगी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement