Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कल हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे खट्टर, दुष्यंत होंगे डिप्टी सीएम

कल हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे खट्टर, दुष्यंत होंगे डिप्टी सीएम

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 26, 2019 12:05 pm IST, Updated : Oct 26, 2019 03:50 pm IST

सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर कल यानी दिवाली के दिन दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल दोपहर सवा दो बजे खट्टर सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar and JJP leader...- India TV Hindi
Image Source : PTI Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar and JJP leader Dushyant Chautala

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल से मुलाकात की और सराकर बनाने का दावा किया। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि कल दोपहर सवा दो बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि दुष्यंत डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले वो भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार सुबह नयी दिल्ली से यहां पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने के बाद वह सीधे अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे, जो बैठक स्थल के करीब है। हालांकि यह बैठक महज एक औपचारिकता थी क्योंकि पार्टी पहले से ही तय कर चुकी थी कि खट्टर ही अगली सरकार की अगुवाई करेंगे। 

जजपा के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा हरियाणा में नयी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement