1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दुष्यंत चौटाला बोले- कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर करेंगे समर्थन

दुष्यंत चौटाला बोले- कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर करेंगे समर्थन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 06:11 pm IST

हरियाणा में किंगमेकर बनकर उभरे दुष्यंत चौटाला ने आज मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर वो समर्थन करेंगे।

Jannayak Janata Party chief Dushyant Chautala - India TV Hindi
Jannayak Janata Party chief Dushyant Chautala with his mother Naina Chautala, party's Haryana unit chief Sardar Nishant Singh and newly elected party MLAs, after a meeting at his residence in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। हरियाणा में किंगमेकर बनकर उभरे दुष्यंत चौटाला ने आज मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर वो समर्थन करेंगे। दुष्यंत ने कहा कि वो समान विचारधारा वालों के साथ चलेंगे, जो दल सहमत होगा उसके साथ जाएंगे।

दुष्यंत ने ये भी जानकारी दी कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने बताया कि जेजेपी के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सारे साथियों ने यही निर्णय लिया है जो हरियाणा के हित में काम करेगा और जो हरियाणा को आगे ले जाएगा हम उसके साथ जाएंगे। दुष्यंत ने यह भी कहा कि हम जिसके भी साथ जाएंगे सरकार में रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत