1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया कद्दावर बुद्धिजीवी

अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया कद्दावर बुद्धिजीवी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2019 02:31 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 02:31 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने जेटली की पत्नी और बेटे रोहन को फोन कर सांत्वना दी। जेटली के परिवार ने पीएम से दौरा रद्द नहीं करने का आग्रह किया।

अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया कद्दावर बुद्धिजीवी- India TV Hindi
अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बताया कद्दावर बुद्धिजीवी

नयी दिल्ली: भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली के चले जाने की खबर सुनते ही राजनीतिक खेमे में गम के बादल छा गए हैं और तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कद्दावर बुद्धिजीवी बताया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘जेटली जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से परिपूर्ण और करिश्माई शख्सियत थे, उनके जाने से मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जेटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे।’’

Related Stories

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली जी राजनीतिक के स्तंभ थे, ज्ञान से भरे हुए और कानून के विद्वान। वह स्पष्ट सोच वाले नेता थे जिन्होंने भारत की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका चले जाना बहुत पीड़ादायी है। मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और बेटे रोहन से बात कर संवेदना प्रकट की। ओम शांति!' 

प्रधानमंत्री मोदी ने जेटली की पत्नी और बेटे रोहन को फोन कर सांत्वना दी। जेटली के परिवार ने पीएम से दौरा रद्द नहीं करने का आग्रह किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत