1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए उन्हें गले लगाया था: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए उन्हें गले लगाया था: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2019 11:51 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 11:51 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ‘‘कोई दुश्मनी’’ की भावना नहीं है, इसलिए उन्होंने पिछले साल जुलाई में संसद में उन्हें गले लगाया था।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ‘‘कोई दुश्मनी’’ की भावना नहीं है, इसलिए उन्होंने पिछले साल जुलाई में संसद में उन्हें गले लगाया था। गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को गले लगाया, बावजूद इसके कि मोदी ने सदन में उनके परिवार की आलोचना की।

Related Stories

यहां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना का जिक्र किया। लोकसभा का यह वाकया तब खबरों में छाया रहा था। गांधी ने कहा, ‘‘आप (मोदी) मेरे प्रति गुस्सा और घृणा रख सकते हैं, लेकिन यह सब मेरे दिल में नहीं है। मेरे दिल में तो आपके लिए प्यार है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत