1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आशा करता हूं कि PM मोदी उन्नाव की घटना पर भी उपवास रखेंगे: राहुल गांधी

आशा करता हूं कि PM मोदी उन्नाव की घटना पर भी उपवास रखेंगे: राहुल गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 08:24 pm IST

उन्नाव में भाजपा विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के 50 वर्षीय पिता की इस सप्ताह की शुरुआत में हिरासत के दौरान मौत हो गई थी...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: संसद में विधायी कामकाज नहीं होने को लेकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उपवास पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी आज कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि नरेंद्र मोदी उन्नाव की घटना को लेकर भी उपवास रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की इस घटना को ‘ मानवता को शर्मसार करने वाला’ बताया।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार कर रहे एक पिता पर हुई बर्बरता ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आशा है कि प्रधानमंत्री जी भाजपा शासन में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, कानून तंत्र की विफलता और बढ़ती अराजकता के लिए भी जल्द ही उपवास रखेंगे।’’

उन्नाव में भाजपा विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के 50 वर्षीय पिता की इस सप्ताह की शुरुआत में हिरासत के दौरान मौत हो गई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें महिला के पिता भाजपा विधायक के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत