1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NRC के मुद्दे पर ममता बनर्जी का समर्थन करूंगा: देवगौड़ा

NRC के मुद्दे पर ममता बनर्जी का समर्थन करूंगा: देवगौड़ा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 08:22 pm IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के साथ बैठक के बाद देवगौड़ा ने कहा कि बनर्जी ने देश की मौजूदा स्थिति के बारे में उनसे चर्चा की और सभी गैर-भाजपाई दलों को एकसाथ लाने की जरूरत पर बल दिया।

एच डी देवगौड़ा- India TV Hindi
एच डी देवगौड़ा

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने आज कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की प्रक्रिया पर उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख का समर्थन करेगी।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के साथ बैठक के बाद देवगौड़ा ने कहा कि बनर्जी ने देश की मौजूदा स्थिति के बारे में उनसे चर्चा की और सभी गैर-भाजपाई दलों को एकसाथ लाने की जरूरत पर बल दिया। बैठक के बाद देवगौड़ा ने संवाददाताओं से कहा, “निश्चित रूप से एनआरसी के मुद्दे पर मैं ममता बनर्जी का समर्थन करूंगा।”

वहीं बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि ‘बैठक में राजनीति पर भी चर्चा हुई।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री विभिन्न दलों के नेताओं के साथ मुलाकात के लिए अभी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। तृणमूल प्रमुख ने असम में केंद्र की एनआरसी योजना पर कड़ा विरोध जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत