Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'क्या राजीव गांधी फाउंडेशन के पैसे लौटाने से लद्दाख में चीनी अतिक्रमण खत्म हो जाएगा?'

'क्या राजीव गांधी फाउंडेशन के पैसे लौटाने से लद्दाख में चीनी अतिक्रमण खत्म हो जाएगा?'

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jun 27, 2020 12:58 pm IST, Updated : Jun 27, 2020 12:58 pm IST

राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से डोनेशन मिलने के आरोपों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आरजीएफ से जुड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है।

If RGF returns Rs 20 lakh, will PM assure country that China China will vacate Indian territory: Chi- India TV Hindi
Image Source : PTI If RGF returns Rs 20 lakh, will PM assure country that China China will vacate Indian territory: Chidambaram

नयी दिल्ली: राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को चीन से डोनेशन मिलने के आरोपों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आरजीएफ से जुड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है।

Related Stories

पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या आरजीएफ द्वारा चीन को पैसा लौटा देने से लद्दाख में चीनी सेना का अतिक्रमण खत्म हो जाएगा और पूर्व की यथास्थिति बहाल हो जाएगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अर्धसत्य बोलने में माहिर हैं। मेरे सहयोगी रणदीप सुरजेवाला ने कल उनकी आधी सच्चाई उजागर की।’’

पूर्व गृह मंत्री ने सवाल किया, ‘‘आरजीएफ को 15 साल पहले मिले अनुदान का मोदी सरकार के तहत 2020 में चीन के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने से क्या लेनादेना है? मान लीजिए कि आरजीएफ 20 लाख रुपये लौटा देती है, तो क्या प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी देश को भरोसा दिलाएंगे कि चीन अपना अतिक्रमण खाली करेगा और पूर्व की यथास्थिति बहाल करेगा?’’

उन्होंने कहा, ‘‘नड्डा जी, वास्तविकता के धरातल पर आइए, अर्धसत्य वाले अतीत में मत रहिए। कृपया भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर हमारे सवालों के जवाब दीजिए।’’

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने आरोप लगाया है कि 2005 में आरजीएफ को चीनी दूतावास से पैसे मिले थे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर चीनी घुसपैठ से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि दिव्यांगों के कल्याण एवं भारत-चीन संबंधों पर शोध के लिए आरजीएफ को यह अनुदान मिला था और रिटर्न फाइल करने के दौरान इसका उल्लेख किया गया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement