1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत पाक के खिलाफ 'लीक से हटकर' कर सकता है कार्रवाई: शाह

भारत पाक के खिलाफ 'लीक से हटकर' कर सकता है कार्रवाई: शाह

 Written By: IANS
 Published : Jan 06, 2017 10:38 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 10:38 pm IST

गुजरात के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश द्वारा भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध जारी रखे जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा 'लीक से हटकर' कार्रवाई कर सकती है।

Amit shah- India TV Hindi
Amit shah Image Source : PTI

नई दिल्ली: गुजरात के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश द्वारा भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध जारी रखे जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा 'लीक से हटकर' कार्रवाई कर सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शाह ने यहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया। उनके संबोधन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी लांचिंग पैड पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक और 500 व 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की केंद्र सरकार की पहल छाई रही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी के एक सूत्र ने बताया, "बैठक के दौरान शाह ने गत 29 सितंबर को आतंकवादियों के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि अगर पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों को भेजने की अपनी नीति जारी रखता है तो भारत उसके खिलाफ दोबारा लीक से हटकर कार्रवाई कर सकता है।" बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई, उनमें चिटफंड घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यालय और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले भी शामिल थे। 

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में 4 फरवरी से 8 मार्च के बीच होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इस बैठक की काफी अहमियत रही। बैठक में उपस्थित लोगों में महासचिव राम लाल, कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी की दिल्ली शाखा के अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत