1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडिया टीवी संवाद: अमित शाह से पूछें अपना सवाल, मैनिफेस्टो को कहां तक लागू कर पाई बीजेपी?

इंडिया टीवी संवाद: अमित शाह से पूछें अपना सवाल, मैनिफेस्टो को कहां तक लागू कर पाई बीजेपी?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2017 08:38 pm IST,  Updated : May 14, 2017 09:14 pm IST

15 मई को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। मौका है मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने का। इन 3 सालों में मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने देश की कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है।

Amit Shah on India TV Samvaad- India TV Hindi
Amit Shah on India TV Samvaad

नई दिल्ली: 15 मई को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। मौका है मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने का। इन 3 सालों में मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने देश की कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। 

लेकिन सवाल यह है कि मोदी सरकार बीजेपी के मैनिफेस्टो में किए वादों को पूरा करने में किस हद तक कामयाब रही है। कितने वादे हैं जो अभी तक अधूरे हैं? ‘संवाद’ में अमित शाह जनता के सवालों का जवाब देंगे। अगर आप भी कोई सवाल अमित शाह से पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें। आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 मई को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'संवाद' में पूछा जाएगा। 

आप अपना सवाल, अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्‍स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत