1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में जनता दल परिवार नए दल के रूप में उतरेगा : लालू

बिहार में जनता दल परिवार नए दल के रूप में उतरेगा : लालू

 Written By: IANS
 Published : Apr 02, 2015 09:00 am IST,  Updated : Apr 02, 2015 09:01 am IST

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता परिवार नए दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि जनता दल

- India TV Hindi

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता परिवार नए दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगा।

उन्होंने कहा कि जनता दल परिवार में विलय तय है। नई दिल्ली से पटना लौटने के बाद अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "पुराने जनता दल परिवार के छह दलों का विलय तय है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन होगा। एक झंडा, एक निशान और एक नेता देश की मांग है।"

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विलय को लेकर कोई संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि विलय से जनता का विश्वास हासिल होता है जबकि गठबंधन प्रभावकारी नहीं होता।

विलय को लेकर तिथि बताने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, "विलय की तिथि बताना मुश्किल है परंतु इतना तय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि जनता दल परिवार में शामिल होने वाले किसी दल में कोई अहम नहीं है इस कारण टकराव नहीं होगा।

लालू ने कहा कि गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलों के एक साथ आने का एकमात्र उद्देश्य फिरकापरस्त ताकतों को देश भर में परास्त करना है। भाजपा की विदाई की शुरुआत बिहार से होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।