1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव: पटना में चरम पर पहुंचा JDU-BJP में पोस्टर वार

बिहार चुनाव: पटना में चरम पर पहुंचा JDU-BJP में पोस्टर वार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2015 12:19 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 12:19 pm IST

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले पटना में पोस्टर वार अपने चरम पर है। उम्मीदवार और उनके लिए प्रचार करने वाले कार्यकर्ता भले ही गांवों और शहरों में हेलिकॉप्टर का सहारा ले रहे हों,

चुनावों से पहले पटना...- India TV Hindi
चुनावों से पहले पटना में JDU-BJP में पोस्टर वार

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले पटना में पोस्टर वार अपने चरम पर है। उम्मीदवार और उनके लिए प्रचार करने वाले कार्यकर्ता भले ही गांवों और शहरों में हेलिकॉप्टर का सहारा ले रहे हों, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने और वोटरों को लुभाने के लिए अभी भी पोस्टर और होर्डिंग का दबदबा कायम है।

पटना के शहर के व्यस्त एक्जीबिशन रोड चौराहे पर होर्डिंग में लिखा है ‘बहुत हुआ जुमलों का वार, फिर एक बार नीतीश कुमार’। वहीं एनडीए के बैनरों में ‘बदलिए सरकार बदलिए बिहार का नारा’ और मोदी-अमित शाह की जोड़ी की तस्वीरें दिखती है।

पटना के साथ पांच अन्य जिलों में तीसरे चरण में 28 अक्टूबर को चुनाव होना है जिसमें 50 महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होगा। रैलियों में प्रतिद्वंदियों की एक दूसरे पर जुबानी जंग के बाद अब असली लड़ाई पोस्टरों और बैनरों में लड़ी जा रही है। शहर के महत्वपूर्ण स्थल और सभी चर्चित जगहें राजनीतिक रंग में रंगी नजर आ रही है।

पीएम मोदी और और भाजपा प्रमुख अमित शाह की तस्वीर और बदलिए सरकार, बदलिए बिहार वाले नारे के होर्डिंग फ्लाइओवर से लेकर रेलवे स्टेशन और बाजार समेत शहर के चप्पे चप्पे पर नजर आ रहा है। वहीं महागठबंधन की तरफ से जेडीयू नेता नीतीश कुमार चुनौती देते नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत