1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आरोप, हरियाणा में नौकरियां 'बेची' जा रही

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आरोप, हरियाणा में नौकरियां 'बेची' जा रही

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2021 06:22 am IST,  Updated : Nov 21, 2021 06:22 am IST

हुड्डा ने आरोप लगाया, पिछले कई सालों से सरकार भर्ती में ‘‘घोटालों को छिपाने’’ का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन ‘‘अलमारी इतने अस्थि-पंजरों से भरी हुई है कि सरकार उन सभी को ढ़ंकने में सक्षम नहीं है, भले ही वह ऐसा करना चाहती हो।’’

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह...- India TV Hindi
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आरोप, हरियाणा में नौकरियां 'बेची' जा रही Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सरकार भर्ती में ‘‘घोटालों को छिपाने’’ का लगातार प्रयास कर रही- हुड्डा
  • हुड्डा ने भाजपा सरकार पर भर्ती घोटाले का लगाया आरोप

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर भर्ती घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि यहां प्रत्येक नौकरी बेची जा रही। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर ‘‘घोटाले को छिपाने’’ का आरोप लगाया। हुड्डा ने बयान जारी कर आरोप लगाया, ‘‘मौजूदा सरकार में प्रत्येक नौकरी बेची जा रही। तमाम लोग इस धंधे से जुड़े हैं और लाखों-करोड़ों बना रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, पिछले कई सालों से सरकार भर्ती में ‘‘घोटालों को छिपाने’’ का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन ‘‘अलमारी इतने अस्थि-पंजरों से भरी हुई है कि सरकार उन सभी को ढ़ंकने में सक्षम नहीं है, भले ही वह ऐसा करना चाहती हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब सरकार एक घोटाले को छिपाने का प्रयास करती है, तो दूसरा सामने आ जाता है और जब एक आरोपी को बचाने की कोशिश करती है तो दूसरा पकड़ा जाता है।’’ हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत