1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स' ने खोली शिवराज के दावों की पोल: कमलनाथ

'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स' ने खोली शिवराज के दावों की पोल: कमलनाथ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 07:22 pm IST

कमलनाथ ने शिवराज पर 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स' की रिपोर्ट को लेकर निशाना साधा और कहा कि इस रिपोर्ट ने शिवराज के विकास के दावों की पोल खोल दी है।

kamal nath- India TV Hindi
kamal nath

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है। कमलनाथ ने सोमवार को शिवराज पर 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स' की रिपोर्ट को लेकर निशाना साधा और कहा कि इस रिपोर्ट ने शिवराज के विकास के दावों की पोल खोल दी है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज के सुशासन के दावों पर तंज कसा और कहा, "यह है शिवराज सरकार के सुशासन व विकास के दावों की हकीकत। 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स' की रिपोर्ट में देश के 18 राज्यों में सुशासन के मामले में मध्य प्रदेश 16वें स्थान पर है।"

गौरतलब है कि बेंगलुरू स्थित गैरलाभकारी थिंकटैंक, पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) की तरफ से जारी 'पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स' 2018 की सूची में शामिल 18 राज्यों में से मध्य प्रदेश सुशासन के मामले में 16वें स्थान पर है। जबकि केरल इस मामले में सूची में शीर्ष पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत