नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी कांडला पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थें। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कांडला पोर्ट लघु भारत है। कच्छ के लोग ही पानी का मोल समझ सकते है। कच्छ की धरती में दुनिया को देने की ताकत है।
इससे पहले पीएम ने आज गुजरात के कांडला में रोड शो किया। सैकड़ों की तादात में लोग सड़क के किनारे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। पीएम मोदी ने कार से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया। शाम करीब 7 बजे पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।