1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘हमला करने वाला भाजपा नहीं, मोहल्‍ला क्‍लीनिक का सदस्‍य’

‘हमला करने वाला भाजपा नहीं, मोहल्‍ला क्‍लीनिक का सदस्‍य’

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 10:24 am IST,  Updated : May 11, 2017 10:24 am IST

अपने ऊपर हमला करने वाले के बारे में बात करते हुए कपिल मिश्र ने कहा कि पार्टी नेता संजय सिंह ने हमलावार के बारे में बड़ी जल्दी पता लगा लिया। अभी पुलिस भी उसे यहां से पकड़ के ले नहीं गई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता के पास उसके डिटेल आ गए।

Kapil_Mishra- India TV Hindi
Kapil_Mishra

नई दिल्ली: सत्‍याग्रह पर बैठे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का दावा है कि उनके ऊपर हमला करने वाला अंकित भारद्वाज आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। वह मोहल्‍ला क्‍लीनिक का सदस्‍य है। उन्‍होंने आप के उस कथन को खारिज किया, जिसमें हमलावर को भाजपा यूथ विंग का सदस्‍य बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि वह रविवार को एक और बड़ा खुलासा करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)

अपने ऊपर हमला करने वाले के बारे में बात करते हुए कपिल मिश्र ने कहा कि पार्टी नेता संजय सिंह ने हमलावार के बारे में बड़ी जल्दी पता लगा लिया। अभी पुलिस भी उसे यहां से पकड़ के ले नहीं गई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता के पास उसके डिटेल आ गए। लेकिन शाम होते होते यह साफ हो गया था कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता ही है। वह सत्येंद्र जैन के साथ मोहल्ला क्लीनिक में काम कर चुका है। वह पार्टी नेताओं के लिए प्रचार भी कर चुका है।

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के नाम खत लिखते हुए कहा कि आज मेरे सत्याग्रह का दूसरा दिन है, उन्होंने कहा कि कल मुझ पर हमला हुआ, पर लगता है कि इस हमले की तैयारी आप ने पहले की थी। जब पुलिस उसे लेकर भी नहीं गई थी, उसी समय ही संजय सिंह सभी सबूत लेकर आ गये हैं।

दूसरी तरफ वाटर टैंकर घाटोले में कपिल मिश्रा आज एसीबी (एंटी करप्शन ब्रांच) में बयान दर्ज कराएंगे। कपिल एसीबी दफ्तर पहुंचकर बयान देंगे। कपिल मिश्रा ने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके करीबियों के शामिल होने का आरोप लगया है। इससे पहले सुबह 9 बजे कपिल मिश्रा ने एक बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। कपिल मिश्रा का अनशन आज भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....

ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत