1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हुए कपिल मिश्रा, अस्पताल ले जाया गया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हुए कपिल मिश्रा, अस्पताल ले जाया गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2017 01:41 pm IST,  Updated : May 14, 2017 01:41 pm IST

दिल्ली के बर्खास्त जल मंत्री कपिल मिश्रा रविवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

Kapil Mishra unconscious during press conference taken to...- India TV Hindi
Kapil Mishra unconscious during press conference taken to the hospital

नई दिल्ली: दिल्ली के बर्खास्त जल मंत्री कपिल मिश्रा रविवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। (टैंकर घोटाला: ACB ने केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार को भेजा नोटिस)

मिश्रा संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के खातों में वित्तीय गड़बड़ियों का ब्यौरा देते समय बेहोश हो गए। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आप के पांच नेताओं की विदेश यात्राओं के ब्यौरे का खुलासा करने की मांग को लेकर बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

मिश्रा को छह मई को अचानक दिल्ली के जल मंत्री के पद से हटा दिया गया था और बाद में उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया। सरकार से हटाए जाने के बाद अगले दिन सात मई को उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत