1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने किया तोमर का बचाव, कहा मीडिया पर चले मुक़दमा

केजरीवाल ने किया तोमर का बचाव, कहा मीडिया पर चले मुक़दमा

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 06:58 pm IST,  Updated : May 03, 2015 07:17 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को क़ानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का बचाव करते हुए कहा कि मुक़दमा मीडिया पर चलना चाहिए जो उनकी पार्टी के ख़िलाफ़ साज़िश कर रहा है।

केजरीवाल ने किया तोमर...- India TV Hindi
केजरीवाल ने किया तोमर का बचाव, कहा मीडिया पर चले मुक़दमा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को क़ानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का बचाव करते हुए कहा कि मुक़दमा मीडिया पर चलना चाहिए जो उनकी पार्टी के ख़िलाफ़ साज़िश कर रहा है।

तोमर पर चुनाव के दौरान क़ानून की फ़र्ज़ी डिग्री देने का आरोप है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर तोमर ने कुछ ग़लत किया होता तो उन्होंने उनसे इस्तीफ़ा मांग लिया होता।

केजरीवाल ने कहा "मैं न तो तोमर का दोस्त हूं और न ही रिश्तेदार। मैंने विवाद पर तोमर से स्पष्टीकरण मांगा था और उनका जवाब संतोषप्रद था।।"

उन्होंने कहा कि बिहार विश्वविद्यालय से तोमर की कानून की डिग्री के बारे में सूचना के अधिकार के तहत ग़लत रोल नंबर से जानकारी मांगी गई थी जिसका मक़सद उनकी छवि को ख़राब करना था।

केजरीवाल मल्टीमीडिया वेब के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा "मीडिया के पूर्वाग्रह के पर्दाफ़ाश के लिए मीडिया का पब्लिक ट्रायल होना चाहिए।।"

"मीडिया के एक वर्ग ने आम आदमी पार्टी की छवि ख़राब करने की जी तोड़ कोशिश की है और ये पार्टी के ख़िलाफ़ साज़िश कर रहा है।।"

केजरीवाल ने कहा कि टेलीविज़न चैनलों ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े मामले तो नहीं उठाए लेकिन आप के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमें मीडिया में पारदर्शिता की ज़रुरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत