1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #TeamModiOnIndiaTV: किरण रिजिजू का आरोप, कोरोना संकट के दौरान गरीबों को उकसा रहे हैं 'नासमझ' राहुल गांधी

#TeamModiOnIndiaTV: किरण रिजिजू का आरोप, कोरोना संकट के दौरान गरीबों को उकसा रहे हैं 'नासमझ' राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 05:59 pm IST,  Updated : May 29, 2020 06:06 pm IST

रिजि​जू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस मुश्किल दौर में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Kiren Rijiu- India TV Hindi
Kiren Rijiu

देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है। सरकार अभी तक चार बार लॉकडाउन बढ़ा चुकी है। मजदूरों के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। लेकिन राहुल गांधी लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम में देश के खेल राज्य मंत्री किरण रि​जिजू ने राहुल गांधी पर जबर्दस्त हमला बोला। रिजि​जू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस मुश्किल दौर में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राहुल लगातार मजदूरों को उकसा रहे हैं। यह देश साथ देने का है। लेकिन राहुल गलत जानकारी फैला रहे हैं। 

रिजिजू ने कहा ​कि राहुल गांधी कहते हैं कि गरीबों को लाखों करोड़ों रुपए दे दो। कांग्रेस ने पिछले 40— 50 सालों में देश को आसमान में तो पहुंचा नहीं है। देश के सामने बड़ी समस्या है और संसाधन सीमित हैं। राहुल गांधी शायद ये समझते नहीं हैं। हमारे फ्रंटलाइन वर्कर काफी मेहनत कर रहे हैं वहीं राहुल लोगों को बरगला रहे हैं। 

ये एक इमर्जेंसी समय है, ऐसे समय में राजनीति से दूर रहते हुए राष्ट्र निर्माण में मदद दें। गांव गांव तक साधन पहुंचाना, खाना पहुंचाना एक बेहद खर्चीला काम है। लेकिन राहुल गांधी लिख देते हैं परिवारों को इतना पैसा दे दो। वे फ्रंटलाइन वर्कर की हिम्मत तोड़ रहे हैं। राहुल ना समझ हैं या उन्हें कोई गलत रास्ते में धकेल रहा है। ये समझ से बाहर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत