1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल से मिले कीर्ति आजाद, 18 फरवरी को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

राहुल से मिले कीर्ति आजाद, 18 फरवरी को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 03:51 pm IST

भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वह आगामी 18 फरवरी को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

kirti azad- India TV Hindi
kirti azad

नई दिल्ली: भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वह आगामी 18 फरवरी को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को आजाद को आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होना था, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

गांधी से मुलाकात के बाद आजाद ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी से भेंट हुई। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के सम्मान में मेरा कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम अब 18 फरवरी को होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में तीन दिनों का शोक है। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती और सैनिकों की शहादत पूजनीय है उनके सम्मान में यह निर्णय लिया गया।’’

गौरतलब है कि आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से भाजपा से निलंबित चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत