1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नूरपुर में सपा तो अंपाती में कांग्रेस जीती, जानें कहां पर किसको मिली जीत

नूरपुर में सपा तो अंपाती में कांग्रेस जीती, जानें कहां पर किसको मिली जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 10:49 am IST,  Updated : May 31, 2018 02:41 pm IST

9 राज्‍यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में ताजा रुझानों और नतीजों के अनुसार उत्‍तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्‍मीदवार को जीत हासिल हुई है, वहीं...

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्‍ली: 9 राज्‍यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के अनुसार उत्‍तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्‍मीदवार को जीत हासिल हुई है, वहीं उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में गई है। महाराष्‍ट्र की पलूस कडेगांव विधानसभा सीट को बचाने में कांग्रेस कामयाब रही है। यहां से विश्वजीत पतंगराव कदम को निर्विरोध चुना गया है।

किस विधानसभा सीट पर कौन जीता:

1.जोकीहाट: बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्‍मीदवार ने जीत दर्ज की।
2.गोमिया: झारखंड के गोमिया से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार ने उपचुनाव जीता।
3. महेशतला: पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट से तणमूल कांग्रेस उम्मीदवार की जीत।
4.सिल्‍ली: झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा महतो 13,537 वोटों से जीतीं।
5.नूरपुर: नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नइमुल हसन जीते।
6. पलूस: कांग्रेस महाराष्‍ट्र की पलूस कडेगांव विधानसभा सीट को बचाने में कामयाब रही है।
7. शाहकोट: पंजाब के शाहकोट से कांग्रेस उम्‍मीदवार ने जीत दर्ज की।
8. थराली: थराली में बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने 1,900 वोटों से ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज की।
9. अंपाती: मेघालय की अंपाती विधानसभा सीट से कांग्रेस की मियानी डी शिरा जीतीं।
10. चेंगनूर: केरल के चेंगनूर विधानसभा उपचुनाव में सीपीएम उम्मीदवार ने 20956 सीटों से जीत दर्ज की।
आरआरनगर: इन सीटों के अलावा कर्नाटक की आरआर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मुनि रत्ना की जीत।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत