1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोलकाता की अदालत ने ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान के लिये थरूर को तलब किया

कोलकाता की अदालत ने ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान के लिये थरूर को तलब किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Jul 14, 2018 08:24 pm IST

शशि थरूर को उनके उस बयान के लिये तलब किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में फिर से लौटी तो वह देश को ‘ हिंदू पाकिस्तान ’ बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor

कोलकाता: कोलकाता की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को उनके उस बयान के लिये तलब किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में फिर से लौटी तो वह देश को ‘ हिंदू पाकिस्तान ’ बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। याचिकाकर्ता वकील सुमीत चौधरी ने आज यहां यह जानकारी दी।

चौधरी ने कल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदलत में याचिका दायर करके आरोप लगाया कि थरूर के बयान से वैमनस्य पैदा हुआ है और यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिये जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण कृत्य था। थरूर के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम , 1971 की धारा दो के तहत भी मुकदमा दायर किया गया है। 

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (1) एम दासगुप्ता ने कांग्रेस नेता को डाक और उनके ट्विटर हैंडल के जरिये सम्मन भेजने का निर्देश दिया। अदालत ने उन्हें मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 अगस्त को उसके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया। 

आपको बता दें कि शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर 2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब होती है तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। थरूर ने कहा की 2019 में बीजेपी जीती तो संविधान को तहस नहस कर देगी और एक ऐसे संविधान का निर्माण करेगी जो सिर्फ हिंदू राष्ट्र के हितों की रक्षा करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत