1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ज्योतिरादित्य के त्यागपत्र से हरियाणा कांग्रेस में भी हलचल, कुलदीप विश्नोई ने दिया बड़ा बयान

ज्योतिरादित्य के त्यागपत्र से हरियाणा कांग्रेस में भी हलचल, कुलदीप विश्नोई ने दिया बड़ा बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 03:33 pm IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी हलचल बढ़ गई है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप विश्नोई ने बड़ा बयान दिया है।

Kuldeep Bishnoi targets Congress party over Jyotiraditya Scindia resignation- India TV Hindi
Kuldeep Bishnoi targets Congress party over Jyotiraditya Scindia resignation Image Source : KULDEEP BISHNOI TWITTER

नई दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी हलचल बढ़ गई है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप विश्नोई ने बड़ा बयान दिया है। कुलदीप विश्नोई ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह देशभर में कांग्रेस पार्टी के कई ऐसे कर्मठ नेता हैं जो खुद को पार्टी में विमुख, निरर्थक और कटा हुआ पाते हैं। कुलदीप विश्नोई ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अधिक प्रयास करने चाहिए थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के त्यागपत्र वाले ट्वीट के जवाब में कुलदीप विश्नोई ने लिखा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का जाना एक बड़ा झटका है, वे पार्टी के अंदर एक मुख्य स्तंभ थे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन्हें मनाने के लिए और प्रयास करने चाहिए थे। उनकी तरह कई देशभर में कई और कर्मठ कांग्रेस नेता हैं जो खुद को पार्टी से निरर्थक, विमुख और कटा हुआ पाते हैं। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल को ऐसे युवा नेताओं को मजबूत करना चाहिए जिनमें कठिन परिश्रम की क्षमता हो और जो जनता को समझते हों।’’

जिस तरह मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमलनाथ, दिग्विजय और सिंधिया धड़े में बंटी हुई थी उसी तरह हरियाणा में भी पार्टी हुड्डा, विश्नोई, तंवर और शैलजा गुट मे बंटी हुई थी। हरियाणा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी एक तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ पार्टी की कमान सौंप दी थी, जिससे नाराज होकर अशोक तंवर ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जाने वाले कांग्रेस के 21 विधायकों ने दिया इस्तीफा, दो MLA बीजेपी में शामिल

ज्योतिरादित्य के त्यागपत्र से हरियाणा कांग्रेस में भी हलचल, कुलदीप विश्नोई ने दिया बड़ा बयान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत