चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है उनमें पार्टी नेता कुमार विश्वास का नाम नहीं है। AAP के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास को गोवा में मौका दिया जाएगा।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के नाम शामिल हैं। केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री पंजाब चुनावों में प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- पंजाब चुनाव: Twitter पर केजरीवाल से भिड़े अमरिंदर, दी अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती
- रोहतक में युवक ने केजरीवाल पर फेंका जूता, ट्वीट में कहा- 'PM ने चमचों से जूता फिंकवाया'
- केजरीवाल ने साधा PM पर निशाना, पूछा- मोदी जी इतना डरे हुए क्यों हैं?
पार्टी सूत्रों का दावा है कि AAP पंजाब में लगभग 500 से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक AAP पंजाब में बड़ी रैलियों से परहेज करते हुए अब छोटी सभाएं और नुक्कड़ सभाओं पर ध्यान देगी जिससे एक दिन में किसी विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा इलाकों का दौरा किया जा सके। केजरीवाल समेत हर स्टार प्रचारक को एक दिन में औसतन 4 से 5 नुक्कड़ सभाओं की जिम्मेदारी दी गई है।