1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ललितगेट: सुषमा-राजे के बाद अब AAP नेता राहुल मेहरा भी लपेटे में

ललितगेट: सुषमा-राजे के बाद अब AAP नेता राहुल मेहरा भी लपेटे में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 29, 2015 10:49 am IST,  Updated : Jun 29, 2015 10:59 am IST

नई दिल्ली: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक के बाद एक खुलासे कर देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को मुश्किल में डाल दिया है। पहले जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ललित मोदी

AAP नेता राहुल मेहरा ने...- India TV Hindi
AAP नेता राहुल मेहरा ने मांगे फूड-बेवरेज राइट्स: ललित

नई दिल्ली: IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक के बाद एक खुलासे कर देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को मुश्किल में डाल दिया है। पहले जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ललित मोदी से मिलीभगत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे थे, वहीं ललित मोदी ने ताजा ट्वीट कर आम आदमी पार्टी को भी लपेटे में ले लिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीट के जरिए ललित मोदी ने दावा किया है कि राहुल मेहरा ने IPL के दूसरे सीजन में उन्हें पत्र लिखकर सभी आठ स्टेडियम में फूड और बेवरेज के राइट्स मांगे थे।

ट्विटर के जरिए देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले ललित मोदी के एक ट्वीट ने अब आम आदमी पार्टी के नेता राहुल मेहरा का नाम भी उजागर किया है।

ललित मोदी ने ट्विटर पर उस पत्र को भी अपलोड किया है जिसे मेहरा ने अक्तूबर 2008 में भेजा था. पत्र में मेहरा ने ललित मोदी से 2003-04 से अपने गहरे रिश्ते का बखान करने के साथ ही उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कहा था कि लालफीताशाही और आपसी मतभेद के बावजूद उनमें खेल के प्रति जुनून और प्रगतिवादी तेवर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत