1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू के समधी भी छोड़ेंगे RJD का साथ, JDU में होंगे शामिल

लालू के समधी भी छोड़ेंगे RJD का साथ, JDU में होंगे शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 04:18 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय जल्द ही जनता दल यूनाइटेड का दामन थामेंगे।

Lalu prasad- India TV Hindi
Lalu prasad

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय जल्द ही जनता दल यूनाइटेड का दामन थामेंगे। चंद्रिका राय ने कहा है कि उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जेडीयू में जाने से कोई एतराज नहीं है। आपको बता दें कि चंद्रिका राय की बेटी की शादी लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही तेजप्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी जिसे लेकर काफी बवाल मचा। यही नहीं तेज प्रताप की पत्नी ने भी परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। खुद चंद्रिका राय भी कई बार मीडिया में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों पर अपनी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत