1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NDA की रैली पर लालू का तंज, कहा- हम पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं तो इक्कठा हो जाती है इतनी भीड़

NDA की रैली पर लालू का तंज, कहा- हम पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं तो इक्कठा हो जाती है इतनी भीड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 11:03 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना के गांधी मैदान में रविवार को हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की 'संकल्प रैली' में जुटी भीड़ को कमतर आंकते हुए कहा कि 'इतनी भीड़ तो हम पान खाने जिस पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं वहां इकट्ठा हो जाती है।'

lalu prasad yadav- India TV Hindi
lalu prasad yadav

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना के गांधी मैदान में रविवार को हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की 'संकल्प रैली' में जुटी भीड़ को कमतर आंकते हुए कहा कि 'इतनी भीड़ तो हम पान खाने जिस पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं वहां इकट्ठा हो जाती है।' चारा घोटाला के कई मामले में सजा काट रहे राजद नेता ने ट्वीट कर अपने अंदाज में कहा, "नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान जी ने सरकारी तंत्र का उपयोग कर गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है, जितनी हम पान खाने अगर पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं तो इक्कठा हो जाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "जाओ रे मर्दो, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और जूम करवाओ।"

एक अन्य ट्वीट में लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार की महान न्यायप्रिय धरा ने औकात दिखा दी। योजना फेल होने की बौखलाहट में आदमी कुछ भी झूठ बक सकता है। जुमले फेंक सकता है। बिहार में संभावित हार की घबहराहट से आत्मविश्वास इतना हिला हुआ है कि अब हिंदी भी 'स्पीच टेलीप्रॉम्प्टर' में देखकर बोलना पड़ रहा है।"

लालू चर्चित चारा घोटाले के कई मामले में रांची की होटवार में सजा काट रहे हैं। इन दिनों रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि रविवार को गांधी मैदान में राजग की संकल्प रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने यहां पहुंचे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत