नई दिल्ली: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का आज सुबह सवा आठ बजे निधन हो गया। वो 89 साल के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। यह जानकारी एक निजी अस्पताल के एक अधिकारी ने दी।
Related Stories
89 वर्षीय चटर्जी गुर्दे संबंधी समस्या से पीड़ित थे और उन्हें गत मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को मस्तिष्काघात हुआ था।
दस बार लोकसभा सांसद रहे चटर्जी माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य थे। वह 2004 से 2009 के बीच लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे। हालांकि उनकी पार्टी के संप्रग-1 सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से उनके इनकार के बाद 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था।