Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SP के दफ्तर में तोड़फोड़ करने के आरोपी भाजपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SP के दफ्तर में तोड़फोड़ करने के आरोपी भाजपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reported by: Bhasha Published : Apr 09, 2018 01:43 pm IST, Updated : Apr 09, 2018 01:43 pm IST

पुलिस अधीक्षक (SP) के दफ्तर में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवाजी कार्दिले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया...

BJP MLA held for vandalising SP's office after NCP leader's detention | PTI Representational Image- India TV Hindi
BJP MLA held for vandalising SP's office after NCP leader's detention | PTI Representational Image

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक (SP) के दफ्तर में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवाजी कार्दिले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कथित रूप से शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य अरूण जगताप फरार है और उनकी तलाश जारी है। एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना शनिवार की है।

अहमदनगर सिटी से NCP के विधायक संग्राम जगताप को शिवसेना के 2 स्थानीय नेताओं की हत्या के मामले में एसपी कार्यालय में हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक तीनों विधायक आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को अहमदनगर के काडेगांव के शाहूनगर इलाके में निगम उपचुनाव के परिणाम की घोषणा के कुछ घंटों बाद शिवसेना के नेता संजय कोटकर (35) और वसंत थुबे (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस उपचुनाव में कांग्रेस जीती थी। उनकी हत्या के बाद पुलिस ने संग्राम जगताप को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उन्हें यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित अहमदनगर में एसपी कार्यालय में रखा गया था।

शर्मा ने बताया कि इस बीच संग्राम जगताप के समर्थक, जिनमें कार्दिले और अरूण जगताप भी शामिल थे, वह एसपी कार्यालय आए और यहां तोड़फोड़ की। इन लोगों ने संग्राम जगताप को अपने कंधों पर उठा लिया और उसके समर्थन में नारे लगाने लगे। अहमदनगर पुलिस ने शिवसेना नेताओं की हत्या के मामले में कल संग्राम जगताप समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भिंगर कैंप पुलिस ने एसपी कार्यालय में लूटपाट करने वाले कम से कम 22 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कार्दिले इस मामले में गिरफ्तार किए जाने वाले 23 वें व्यक्ति हैं।

पुलिस ने एसपी कार्यालय में लूटपाट और तोड़फोड़ करने वाले और डूयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला करने के लिए कम से कम 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारे गए शिवसेना नेता संजय कोटकर के बेटे संग्राम कोटकर ने आरोप लगाया कि तीनों विधायकों ने उनके पिता को धमकी दी थी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement