1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र: BJP MLA सुधीर मुगंतिवार ने कहा- भाजपा ने शिवसेना को ‘धोखा दिया’, वह एक ‘गलती’ थी

महाराष्ट्र: BJP MLA सुधीर मुगंतिवार ने कहा- भाजपा ने शिवसेना को ‘धोखा दिया’, वह एक ‘गलती’ थी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 08:38 pm IST

2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सत्ता के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग राह पकड़ ली थी। इसके बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार बनाई थी। 

Uddhav Fadnavis- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI (FILE)

मुंबई. भाजपा नेता और विधायक सुधीर मुगंतिवार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है कि उनकी पार्टी ने एक समय की अपनी सहयोगी पार्टी रही शिवसेना को ‘धोखा’ दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ‘गलती’ थी जिसे एक दिन ठीक कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने यह बात महाराष्ट्र विधानसभा में बजट संबंधी अपने संबोधन में कही। मुगंतिवार ने भाजपा और शिव सेना के पुराने संबंधों को रेखांकित करते हुए सत्ता पक्ष की सीटों की तरफ देखते हुए कहा,‘‘ मुख्यमंत्री तीन महीनों से आपके मित्र हैं लेकिन हमारे संबंध 30 साल पुराने हैं।’’

पढ़ें- विचारधारा को जेब में रखकर RSS के साथ चले गए ज्योतिरादित्य सिंधिया- राहुल गांधी

जिस पर सत्ता पक्ष से कुछ सदस्यों ने कहा,‘‘फिर भी आपने उन्हें धोखा दिया।’’ इस पर मुगंतिवार ने कहा,‘‘हां, हमने शिव सेना को धोखा दिया ,लेकिन आप हमारी गलती का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करें। एक दिन हम इसे सुधार लेंगे।’’ भाजपा नेता ने कांग्रेस और राकांपा के विधायकों से कहा कि मध्यप्रदेश की तरह महाराष्ट्र में भी एक ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। 

पढ़ें-  MLAs को मनाने पहुंचे जीतू पटवारी की पुलिस से हाथापाई, कांग्रेस ने कहा- हमारे मंत्री के साथ हुई बदतमीजी

उन्होंने इससे आगे कोई जानकारी नहीं दी। मुगंतिवार के संबोधन के वक्त विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस सदन में मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि 2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सत्ता के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग राह पकड़ ली थी। इसके बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार बनाई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत