1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा चुनाव: BJP ने हरियाणा, हिमाचल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए घोषित किए प्रत्याशी

राज्यसभा चुनाव: BJP ने हरियाणा, हिमाचल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए घोषित किए प्रत्याशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 01:20 pm IST

बुधवार को भी भाजपा ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था जिनमें 9 BJP के प्रत्याशी थे और 2 सहयोगी दलों के प्रत्याशी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का ऐलान बुधवार को भी कर दिया गया था।

BJP Rajyasabha candidates for Haryana Maharashtra Himachal Pradesh and Madhya Pradesh- India TV Hindi
BJP Rajyasabha candidates for Haryana Maharashtra Himachal Pradesh and Madhya Pradesh Image Source : PTI

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए अब सिर्फ 1 दिन का समय बचा है और भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 5 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। हरियाणा की 2 और हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश की 1-1 सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र की एक विधान परिषद सीट के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को टिकट दिया है जबकि हिमाचल प्रदेश से इंदू गोस्वामी, मध्य प्रदेश से सुमेर सिंह सोलंकी, तथा महाराष्ट्र से भगवत कराड़ के नाम की घोषणा हुई है।

बुधवार को भी भाजपा ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था जिनमें 9 BJP के प्रत्याशी थे और 2 सहयोगी दलों के प्रत्याशी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का ऐलान बुधवार को भी कर दिया गया था।

17 राज्यों की कुल 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने जा रहा है जिसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है। 26 मार्च को ही चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडू की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात की 4-4, मध्य प्रदेश, राजस्थान और असम की 3-3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड की 2-2 तथा मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की 1-1 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत