1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पढ़िए NCP-शिवसेना और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के दौरान क्या बोले तीनों दलों के नेता

पढ़िए NCP-शिवसेना और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के दौरान क्या बोले तीनों दलों के नेता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 09:49 pm IST

शरद पवार ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए उन राज्यों में भी सत्ता का दुरुपयोग किया जहां मतदाताओं ने उसे जनादेश नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि हम यहां महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक साथ हैं। राज्य में बहुमत के बिना एक सरकार का गठन किया गया था।

Senior Congress leader Mallikarjun Kharge, NCP chief Sharad...- India TV Hindi
Senior Congress leader Mallikarjun Kharge, NCP chief Sharad Pawar and Shiv Sena President Uddhav Thackeray along with NCP, Congress and Shiv Sena MLAs during a gathering to display their strength of 162, at Grand Hyatt Hotel in Mumbai. Image Source : PTI

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को भाजपा से कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए ‘‘रास्ता खाली’’ करे। वह यहां होटल हयात में तीनों दलों के विधायकों की परेड में बोल रहे थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, हमारी लड़ाई 'सत्यमेव जयते' के लिए है। जितना आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे, उतना ही हम एकजुट होंगे।

शरद पवार ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए उन राज्यों में भी सत्ता का दुरुपयोग किया जहां मतदाताओं ने उसे जनादेश नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि हम यहां महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक साथ हैं। राज्य में बहुमत के बिना एक सरकार का गठन किया गया था। कर्नाटक, गोवा, और मणिपुर, भाजपा के पास कहीं भी बहुमत नहीं था लेकिन सरकार बनाई। शरद पवार ने आगे कहा कि हमारे बहुमत को साबित करने में कोई समस्या नहीं होगी। जो पार्टी से निलंबित है, वह कोई आदेश नहीं दे सकता है। फ्लोर टेस्ट के दिन, मैं 162 से अधिक विधायकों को लाऊंगा। यह गोवा नहीं है, यह महाराष्ट्र है।

तीनों दलों के ‘महा विकास अघाडी’ ने अपनी शक्ति दिखाने के लिए मुंबई के पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम 162 विधायकों की परेड कराने का निर्णय किया। इस कदम की घोषणा तीनों दलों के नेताओं द्वारा अपने पास सरकार गठन के लिए आवश्यक संख्या होने का दावा करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र सौंपने के कुछ घंटे बाद की गई।

परेड में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी मौजूद थे जिन्होंने कहा, ‘‘हम महज 162 नहीं, 162 से अधिक हैं। हम सब सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन की मंजूरी दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल को हमें सरकार गठन के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत