1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने कर दी 3 मंत्रियों की छुट्टी, पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों पर ध्यान देने को कहा

ममता बनर्जी ने कर दी 3 मंत्रियों की छुट्टी, पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों पर ध्यान देने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2018 10:57 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 10:57 pm IST

ममता बनर्जी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, सभी तीन मंत्रियों से पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों पर ध्यान देने को कहा गया है...

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अपने मंत्रिमंडल से तीन मंत्रियों को बाहर कर दिया और उन्हें अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के संगठन से जुड़े कार्यों पर ध्यान देने को कहा।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता ने इसकी पुष्टि करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी तीन मंत्रियों से पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों पर ध्यान देने को कहा गया है।’’

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चारूमणि महतो, जनजातीय विकास मंत्री जेम्स कुजुर और बिना विभाग के मंत्री अबनी जोआरदर को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत