1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस की जीत पर सोनिया गांधी को दी बधाई

ममता बनर्जी ने राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस की जीत पर सोनिया गांधी को दी बधाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2018 06:13 am IST,  Updated : Feb 02, 2018 06:13 am IST

कांग्रेस ने कल राजस्थान में दो लोकसभा और विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हरा दिया...

mamata banerjee and sonia gandhi- India TV Hindi
mamata banerjee and sonia gandhi

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए संप्रग (UPA) अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई दी और कहा कि भाजपा की हार की शुरूआत हो चुकी है।

सोनिया ने भी पश्चिम बंगाल उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर ममता बनर्जी को बधाई दी। पूर्व की व्यस्तताओं के कारण ममता बनर्जी नई दिल्ली में संप्रग अध्यक्ष की अध्यक्षता में विपक्षी नेताओं की बैठक में हिस्सा नहीं ले पायीं।

कांग्रेस ने कल राजस्थान में दो लोकसभा और विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हरा दिया।

ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की हार की शुरूआत हो चुकी है। अब के बाद आप भाजपा की हार ही देखेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत