1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कही यह बात

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कही यह बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2017 09:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 11:48 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जान बूझकर उनके राज्य में औद्योगिक निवेश में बाधा डाल रही है।

Mamta banerjee- India TV Hindi
Mamta banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जान बूझकर उनके राज्य में औद्योगिक निवेश में बाधा डाल रही है। एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, "आप उद्योगों से कहते हैं मत जाओ, अपना पैसा बंगाल में मत लगाओ। क्या यह संघीय ढांचे में एक अपराध नहीं है? केंद्र सरकार क्यों उद्योग से कह रही है कि वे बंगाल न जाएं?"

मुख्यमंत्री ने कहा, "इतनी अधिक परियोजनाएं क्यों लंबित हैं? चीजों को लटकाए रखने को प्रवृत्ति बना दिया गया है (पेंडेंसी बन गई है टेंडेंसी)। कोई सहकारी संघवाद नहीं है। सुपर आपातकाल जारी है। हर उद्योगपति खतरे में है, जांच की निगाहों में है। उद्योग की कोई आवाज नहीं है। मीडिया, कुछ को छोड़कर, कठघरे में है। यह हालात दुखद हैं। इस तरह का अहंकार और रुख कभी नहीं देखा।"

उन्होंने इस बात को फिर दोहराया कि पूर्वी राज्यों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा, "गुजरात, गुजरात है। मैं गुजरात का सम्मान करती हूं। लेकिन, किसी को अलग-अलग राज्यों के बीच विभेद नहीं करना चाहिए। हर राज्य काम कर रहा है। मैं राज्यों के बीच भेदभाव नहीं चाहती।" ममता ने कहा, "पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों की शुरू से उपेक्षा की गई। समस्या यह है कि आप लोगों को उचित न्याय नहीं देते। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हमें हर चीज के लिए भीख मांगनी चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत