1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. किसान आत्महत्या: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुलाया था गजेंद्र को '

किसान आत्महत्या: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुलाया था गजेंद्र को '

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2015 08:28 am IST,  Updated : Apr 23, 2015 01:04 pm IST

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की रैली में किसान गजेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गजेंद्र सिंह के रिश्तेदारों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की रैली में गजेंद्र को दिल्ली

क्या वाकई गजेंद्र ने...- India TV Hindi
क्या वाकई गजेंद्र ने की थी आत्महत्या?

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की रैली में किसान गजेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गजेंद्र सिंह के रिश्तेदारों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की रैली में गजेंद्र को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुलाया था।

गजेंद्र सिंह के रिश्तेदार जयवीर सिंह का कहना है कि वो आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के करीबी थे, उन्होंने ही फोन करके गजेंद्र को दिल्ली में बुलाया था। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली बुलाते हुए कहा था कि उनके जरिए किसानों की मदद हो जाएगी और उनका पक्ष रखा जाएगा।

जयवीर सिंह ने कहा कि, " बड़े दुख की बात है बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि एक आदमी वहां लटक रहा है और वहां वो राजनीति का खेल खेल रहे हैं...प्रोग्राम चल रहे हैं। एक गांव में अगर ऐसा होता है तो लोग भाग के आ जाते हैं, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। अपना प्रोग्राम खत्म नहीं किया और आप तो मिलने की बात कर रहे हो। फोन तक उन लोगों का किसी का नहीं आया...जबकि उनको यहां फोन के माध्यम से बुलवाया गया था वहां... आम आदमी पार्टी के किसी नेता के करीबी हैं...तो उन लोगों ने बुलवाया कि तुम यहां आओ तुम्हारा कुछ पक्ष रखा जाएगा... और मदद हो जाए यहां से...किसानों की मदद हो जाए..."

एक तथाकथित सूइसाइड नोट में गजेंद्र ने लिखा है कि पिछले महीने बेमौसम बारिश और ओला-वृष्टि के कारण उसकी फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बसावा तहसील में जिसमें गजेंद्र का भी गांव आता है, फसल की बर्बादी 20-25% के बीच ही है। यह बर्बादी राजस्थान के दूसरे हिस्सों से बहुत कम है।

दौसा के कार्यवाहक डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर कृष्ण चंद्र शर्मा ने एक इंग्लिश अखबार से कहा, 'हमलोगों ने गजेंद्र के परिवार वालों की फसल बर्बादी की स्थिति को देखने के लिए तहसीलदार को भेजा है। इस राजपूत बहुल गांव में गजेंद्र का एक मंजिला पक्का मकान है। घर के सामने ही इनके खेत हैं। एक तरफ करौदे का बाग है तो दूसरी तरफ सागौन का बगान है। इन दोनों के बीच में गेहूं की फसल है। इसे देख पता चलता है कि यह परिवार खेती बढ़िया से करता है।

गजेंद्र ने 2008 और 2013 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसके बाद गजेंद्र की आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की इच्छा थी।

गजेंद्र के भतीजे अमित सिंह कल्याण्वत ने कहा, 'उन्होंने 3-4 दिन पहले गांव को छोड़ा था। उन्होंने कहा था वह दिल्ली जाकर केजरीवाल से मिलने की कोशिश करेंगे।'

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी को आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा की गई आत्महत्या की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत