नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 बजे से अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 42वें संस्करण के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। अपने इस कार्यक्रम में PM मोेदी ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और प्रसार की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 'स्वच्छ भारत' आंदोलन की तर्ज पर 'स्वस्थ भारत' को भी जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल दिया। इसके अलावा PM मोदी ने भीमराव आंबेडकर के जीवन के संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की भी चर्चा की। आइए, जानते हैं PM मोदी ने आज अपने कार्यक्रम में किन मुद्दों पर बात की:
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- बाबा साहब आंबेडकर भारत को औद्योगिक सुपरपावर के रूप में देखना चाहते थे: 'मन की बात' में PM मोदी
बाबा साहब आंबेडकर भारत को औद्योगिक सुपरपावर के रूप में देखना चाहते थे: 'मन की बात' में PM मोदी
PM मोदी ने भीमराव आंबेडकर के जीवन के संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की भी चर्चा की...
'मन की बात' कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी ने कहीं ये बातें
-
11:35 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:32 AM (IST) Mar 25, 2018
बाबा साहेब की जन्म जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ‘ग्राम-स्वराज अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पूरे भारत में ग्राम विकास, गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे: PM मोदी
-
11:32 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:32 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:27 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:26 AM (IST) Mar 25, 2018
सालों पहले बाबा साहब आंबेडकर ने भारत के औद्योगिकीकरण की बात कही थी: PM मोदी
-
11:26 AM (IST) Mar 25, 2018
देशभर में 3 हजार से अधिक जन-औषधि केंद्र खोले गए हैं जहां 800 से ज्यादा दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं और भी नए केंद्र खोले जा रहे हैं: PM मोदी
-
11:23 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:22 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:22 AM (IST) Mar 25, 2018
स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। देश में स्वास्थ्य से जुड़ा हर काम जहाँ पहले सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी होती थी, वहीं अब सारे विभाग और मंत्रालय, राज्य सरकारें साथ मिलकर स्वस्थ भारत के लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी
-
11:21 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:20 AM (IST) Mar 25, 2018
इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीवर्ष के महोत्सव की शुरुआत होगी। यह एक ऐतिहासिक अवसर है: PM मोदी
-
11:19 AM (IST) Mar 25, 2018
इसके अलावा, किसानों को फसल की उचित कीमत मिले इसके लिए देश में एग्रीकल्चर 'मार्केटिंग रिफॉर्म' पर भी बहुत व्यापक स्तर पर काम हो रहा है: PM मोदी
-
11:19 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:19 AM (IST) Mar 25, 2018
इस साल के बजट में किसानों को फसलों की उचित क़ीमत दिलाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। यह तय किया गया है कि अधिसूचित फसलों के लिए MSP, उनकी लागत का कम-से-कम डेढ़ गुणा घोषित किया जाएगा: PM मोदी
-
11:18 AM (IST) Mar 25, 2018
आज पूरे विश्व में भारत की ओर देखने का नज़रिया बदला है। आज जब, भारत का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है तो इसके पीछे मां भारती के इन बेटे-बेटियों का पुरुषार्थ छुपा हुआ है: PM मोदी
-
11:18 AM (IST) Mar 25, 2018
महात्मा गांधी, शास्त्री जी, लोहिया जी, चौधरी चरण सिंह जी, चौधरी देवीलाल जी सभी ने कृषि और किसान को देश की अर्थव्यवस्था और आम जन-जीवन का एक अहम अंग माना है: PM मोदी
-
11:17 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:17 AM (IST) Mar 25, 2018
आने वाले कुछ महीने किसान भाइयों और बहनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं | इसी कारण ढ़ेर सारे पत्र, कृषि को लेकर के आए हैं: PM मोदी
-
11:16 AM (IST) Mar 25, 2018
अनेक प्रेरणा-पुंज मेरे देश का परिचय करवाते हैं। आज पूरे विश्व में भारत की ओर देखने का नज़रिया बदला है: PM मोदी
-
11:16 AM (IST) Mar 25, 2018
जब उत्तर प्रदेश की एक महिला अनेकों संघर्ष के बावजूद 125 शौचालयों का निर्माण करती है और महिलाओं को उनके हक के लिए प्रेरित करती है, तब मातृ-शक्ति के दर्शन होते हैं: PM मोदी
-
11:16 AM (IST) Mar 25, 2018
जब मुझे कानपुर के डॉक्टर अजीत मोहन चौधरी की कहानी सुनने को मिली कि वह फुटपाथ पर जाकर ग़रीबों को देखते हैं और उन्हें मुफ़्त दवा भी देते हैं, तब इस देश के बन्धु-भाव को महसूस करने का अवसर मिलता है: PM मोदी
-
11:15 AM (IST) Mar 25, 2018
जब मुझे आपके पत्रों में पढ़ने को मिलता है कि कैसे असम के करीमगंज के एक रिक्शा-चालक अहमद अली ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ग़रीब बच्चों के लिए 9 स्कूल बनवाए हैं, तब इस देश की अदम्य इच्छाशक्ति के दर्शन होते हैं: PM मोदी
-
11:14 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:14 AM (IST) Mar 25, 2018
इस बार लोगों ने मुझे परीक्षा, जल संरक्षण और आने वाली छुट्टियों के बारे में लिखा है: PM नरेंद्र मोदी
-
11:13 AM (IST) Mar 25, 2018
मैंने सोचा है कि इस बार हेल्थ को लेकर विस्तार से बात करूं। 'फिट इंडिया' की बात करूं: PM मोदी
-
11:11 AM (IST) Mar 25, 2018
मैंने संबंधित विभाग से इस ओर हो रहे प्रयासों की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए कहा है। साथ ही 'मन की बात' के श्रोताओं से भी कोमल जी के सुझाव को आगे बढ़ाने के रास्तों पर विचार करने का आग्रह करता हूं: PM मोदी
-
11:11 AM (IST) Mar 25, 2018
कोमल ठक्कर जी ने ऑनलाइन संस्कृत कोर्स शुरू करने के बारे में लिखा है। IT प्रोफेशनल होने के साथ-साथ संस्कृत के प्रति आपका प्रेम देखकर मुझे अच्छा लगा: PM मोदी
-
11:07 AM (IST) Mar 25, 2018
मैंने सोचा है कि इस बार हेल्थ को लेकर विस्तार से बात करूं। 'फिट इंडिया' की बात करूं: PM मोदी
-
11:05 AM (IST) Mar 25, 2018
-
11:05 AM (IST) Mar 25, 2018
पिछले दिनों 26 जनवरी को आसियान देशों के प्रतिनिधि अपने साथ जो कल्चरल ट्रूप्स लाए थे वे भी रामायण का प्रदर्शन कर रहे थे: PM मोदी
-
11:04 AM (IST) Mar 25, 2018
पूज्य बापू के जीवन में राम नाम की शक्ति कितनी थी वह हमने उनके जीवन में हर पल देखा है: PM मोदी
-
11:02 AM (IST) Mar 25, 2018
आज रामनवमी का पावन पर्व है, इस पवित्र पर्व पर देशवासियों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं: PM मोदी
-
11:01 AM (IST) Mar 25, 2018
PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
-
10:54 AM (IST) Mar 25, 2018
PM नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित करेंगे।