1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की राह पर चलकर अर्थव्यवस्था चौपट कर रही मोदी सरकार: मायावती

कांग्रेस की राह पर चलकर अर्थव्यवस्था चौपट कर रही मोदी सरकार: मायावती

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2020 12:39 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 12:39 pm IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कांग्रेस और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार भी कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रही है और अपने राजनीतिक फायदे के लिए अर्थव्यवस्था चौपट कर रही है।

कांग्रेस की राह पर चलकर अर्थव्यवस्था चौपट कर रही मोदी सरकार: मायावती- India TV Hindi
कांग्रेस की राह पर चलकर अर्थव्यवस्था चौपट कर रही मोदी सरकार: मायावती Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कांग्रेस और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार भी कांग्रेस के रास्ते पर ही चल रही है और अपने राजनीतिक फायदे के लिए अर्थव्यवस्था चौपट कर रही है। मायावती बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही हैं। इस दौरान मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस काल से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है, तनाव और भय का माहौल है।

Related Stories

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही देश में चारों तरफ अस्थिरता का माहौल पैदा हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब बनी हुई है। यह देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

मायावती ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब दौर से गुजर रही है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से ही जनता ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया था। अब भाजपा भी उसी के रास्ते पर चल रही है। यदि भाजपा ऐसे ही काम करती रही तो वह देश के बाकी राज्यों में भी सत्ता से बाहर हो जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तनाव और हिंसा फैलाने के मामले में कांग्रेस से भाजपा आगे है। पिछले लोकसभा चुनाव में वह वापस तो आ गई थी लेकिन अब उस तरह का प्रदर्शन दोहराना मुश्किल है। भाजपा के हाथ से एक-एक करके राज्य फिसलते जा रहे हैं। भाजपा की हालत कांग्रेस से भी बदतर होगी।

उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस की आलोचना छोड़कर भाजपा देश हित और गरीबी हटाने का कार्य करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है।

उन्होंने एक बार फिर नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि "हर वर्ष की तरह बसपा के लोग विभिन्न स्तर पर हमारे संत, गुरु, महात्मा 'सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय' के रूप में मनाते हैं। गरीब आदि जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं। मेरा जन्मदिन मनाने के लिए शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं।"

मायावती ने इस दौरान बसपा की ब्लू बुक 'मेरा संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' भाग-15 और इसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत