1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महबूबा ने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

महबूबा ने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 01:23 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा।

mehbooba mufti pay tribute to mufti mohammad sayeed on...- India TV Hindi
mehbooba mufti pay tribute to mufti mohammad sayeed on first death anniversary

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा। महबूबा ने अनंतनाग जिले में स्थित बीजबहेरा शहर में सईद की कब्र पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महबूबा अपने पिता की पुण्यतीथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो दिन पहले ही श्रीनगर पहुंच गई थीं।

सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी ने पार्टी के संस्थापक की पहली पुण्यतीथि के अवसर पर उनकी याद में एक विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम के तहत राज्यभर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री सईद का पिछले साल संक्षिप्त बीमारी के बाद आज ही के दिन नई दिल्ली में निधन हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत