नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट का विस्तार 8 अप्रैल को हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पीडीपी सांसद महबूबा मुफ्ती, शिवसेना सांसद अनिल देसाई को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक शिवसेना से अनिल देसाई को मंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना कोटे से दो लोगों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। साथ ही मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाकर उनका प्रमोशन किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को कैबिनेट से हटा कर राज्यपाल बनाया जा सकता है। नजमा फिलहाल अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री हैं। उनकी जगह इस मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे मुख्तार अब्बास नकवी को दी जा सकती है।
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती को कैबिनेट के नए विस्तार में मोदी अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल से कलराज मिश्रा की भी छुट्टी की जा सकती है।
इससे पहले पिछले साल नवंबर में पहली बार कैबिनेट का विस्तार किया गया था।