मुज़फ़्फरनगर: राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख अजित सिंह ने प्रदानमंत्री मोदी पर किसानों को "बरबाद" करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसीलिए उन्होंने नोटबंदी की है।
सिंह कल छत्रवाल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "नोटबंदी ने किसानों और आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी है। मोदी की नीति किसान विरोधी है और वह किसानों को बरबाद कर देना चाहते हैं। मोदी पहले विदेश से काला धन वापस लाने के अपने वादे से मुकर गए फिर उन्होंने नोटबंदी कर दी। अब गेहूं पर आयात शुल्क ख़त्म कर किसानों को बरबाद करना चाहते हैं।"
सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में फायदे के लिए किसानों को सांप्रदायिक लाइन पर बांटना चाहती है और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहती है। उन्होंने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की अपील की।
चुनाव सभा को नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, जेडीयू के नेता शरद यादव और के.सी. त्यागी ने भी संबोधित किया।