1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP से मिलकर रामगोपाल SP को तोड़ने की कर रहे हैं कोशिश: मुलायम

BJP से मिलकर रामगोपाल SP को तोड़ने की कर रहे हैं कोशिश: मुलायम

 Written By: IANS
 Published : Jan 11, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 04:30 pm IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बार फिर रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के इशारे पर वह सपा को तोड़ने में लगे हुए हैं।

Mulayam- India TV Hindi
Mulayam Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बार फिर रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के इशारे पर वह सपा को तोड़ने में लगे हुए हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मुलायम ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में रामगोपाल BJP के वरिष्ठ नेताओं से कई बार मिल चुके हैं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुलायम ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षो के साथ उन्होंने पार्टी को खड़ा किया है और वह नहीं चाहते हैं कि पार्टी टूट जाए।

सपा प्रमुख ने कहा, "मैं नही चाहता हूं कि पार्टी टूट जाए, लेकिन कुछ लोग BJP से मिलकर पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं। पार्टी बनाने के लिए हमने काफी लाठियां खाई हैं। इसे टूटने नहीं देंगे।"सपा अध्यक्ष ने कहा, "मेरे पास जो कुछ था हमने दे दिया। अब मेरे पास क्या बचा है? मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि न तो पार्टी का नाम बदलेगा और न ही सिंबल।" उन्होंने कहा कि बेटा, बहू के इशारे पर रामगोपाल यह सब कर रहे हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चार बार मिल चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत