1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई दी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2016 11:16 am IST,  Updated : Dec 11, 2016 12:16 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज उनके 81वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनके जैसा राष्ट्रपति पाकर देश को गर्व है जिनके ज्ञान से राष्ट्र लाभान्वित हुआ है।

narendra modi congratulate pranab mukharjee for his birthday- India TV Hindi
narendra modi congratulate pranab mukharjee for his birthday

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज उनके 81वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनके जैसा राष्ट्रपति पाकर देश को गर्व है जिनके ज्ञान से राष्ट्र लाभान्वित हुआ है।

मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उनके व्यापक अनुभव और ज्ञान से राष्ट्र काफी लाभान्वित हुआ है। मैं उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, प्रणब दा हमेशा हर चीज से उपर भारत के हित को रखते हैं। हम इतना योग्य और ग्यानी राष्ट्रपति पाकर गौरवान्वित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत