1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. त्रिपुरा सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा केंद्र: माकपा

त्रिपुरा सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा केंद्र: माकपा

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:35 pm IST

अगरतला: मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री त्रिपुरा में माकपा की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार को राज्य की सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में गलत बातें

bijan dhar- India TV Hindi
bijan dhar

अगरतला: मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री त्रिपुरा में माकपा की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार को राज्य की सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में गलत बातें फैला रहे हैं। माकपा नेता बिजान धर ने रविवार शाम को कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय मंत्री लगभग हर सप्ताह त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं और वाम मोर्चा सरकार के बारे में मनगढ़ंत 'तथ्य' पेश कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन गोहत्या: India TV के कैमरे पर गाय के कातिलों का कबूलनामा

योगी इफेक्ट: हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने रोज आ रहे 5000 लोग
टूटा सब्र का बांध, मायावती के खिलाफ उठने लगे बगावत के सुर
मेरी हार की वजह EVM नहीं, अपनों का सहयोग न मिलना है: अपर्णा यादव

धर ने मीडिया से कहा, "केंद्रीय मंत्री वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ने की कोशिश में उसे बदनाम कर रहे हैं।"

धर ने साथ ही कहा कि 'आर्थिक गतिरोध पैदा करने की कोशिश की जा रही है।'

धर ने कहा कि पार्टी की प्रदेश समिति ने शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक कदमों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया।

माकपा के राज्य सचिव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में जीत के बाद से कुछ नेता त्रिपुरा के वाम दलों को उखाड़ने का सपना देख रहे हैं लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।"

उन्होंने कहा, "माकपा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत 200 रोजगार दिवसों की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार योजना में रोड़े अटकाने की कोशिश कर रही है।"

धर ने भाजपा पर अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष बिप्लव कुमार देव ने इन आरोपों के जवाब में सोमवार को कहा, "वाम मोर्चा त्रिपुरा में अवैध तरीकों से कैसे अपनी सरकार चला रही है, यह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से स्पष्ट है, जिसने 10,323 शिक्षकों की नौकरियां रद्द कर दी हैं।"

भाजपा नेता ने कहा कि राधामोहन सिंह और जे.पी. नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने कई सेक्टरों में राज्य सरकार की नाकामी और केंद्र से मिले धन के गलत इस्तेमाल को उजागर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत