1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब चुनाव: नवजोत सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात की

पंजाब चुनाव: नवजोत सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2016 10:09 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 10:09 pm IST

भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस बात की अटकलों के बीच मुलाकात की कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू देर-सबेर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

Sidhu Rahul- India TV Hindi
Sidhu Rahul

नयी दिल्ली: भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस बात की अटकलों के बीच मुलाकात की कि क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू देर-सबेर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।  राहुल के साथ सिद्धू की बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली और वह ऐसे समय में उनसे मिलने पहुंचे, जब कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने आधे उम्मीदवार तय कर लिए हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बैठक में क्या बातचीत हुई इसपर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया लेकिन इसका इसलिए महत्व है क्योंकि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के पिछले महीने पार्टी में शामिल होने के बाद से उनकी राहुल के साथ यह पहली मुलाकात है। खबरों में यह भी कहा गया कि पूर्व क्रिकेटर ने चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। सिद्धू ने दो महीने पहले भाजपा छोड़ी थी। 

अमरिंदर ने कहा था कि वह नहीं सोचते कि सिद्धू की अमृतसर लोकसभा उपचुनाव लड़ने में दिलचस्पी है और उनके पार्टी के लिए प्रचार करने की संभावना है। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। सिद्धू की इससे पहले आप से बातचीत हुई थी लेकिन यह साकार नहीं हो पायी। इसकी वजह से हाल में गठित आवाज-ए-पंजाब मोर्चे में विभाजन हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत