1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शहरों के लिए मनरेगा जैसी योजना और पूरे देश में NYAY लागू किया जाए: राहुल गांधी

शहरों के लिए मनरेगा जैसी योजना और पूरे देश में NYAY लागू किया जाए: राहुल गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2020 10:25 am IST,  Updated : Aug 11, 2020 10:26 am IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में शहरों में बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों की मदद के मकसद से ‘मनरेगा’ जैसी योजना और पूरे देश में गरीबों के लिए ‘न्याय’ लागू करने की जरूरत है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में शहरों में बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों की मदद के मकसद से ‘मनरेगा’ जैसी योजना और पूरे देश में गरीबों के लिए ‘न्याय’ लागू करने की जरूरत है। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) का वादा किया था, कहा था कि सत्ता में आने पर वह पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72-72 हजार रुपये देगी।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘शहर में बेरोज़गारी की मार से पीड़ितों के लिए मनरेगा जैसी योजना और देशभर के गरीब वर्ग के लिए न्याय लागू करना आवश्यक हैं। ये अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा।’’

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘क्या सूट-बूट-लूट की सरकार ग़रीबों का दर्द समझ पाएगी?’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत