1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खतरनाक भाजपा को किसी भी कीमत पर हराने की जरूरत: अरविंद केजरीवाल

खतरनाक भाजपा को किसी भी कीमत पर हराने की जरूरत: अरविंद केजरीवाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:30 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से केंद्र में ‘‘खतरनाक’’ भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है।

Need to defeat dangerous BJP govt at any cost: Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Need to defeat dangerous BJP govt at any cost: Arvind Kejriwal

कोलकाता: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से केंद्र में ‘‘खतरनाक’’ भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर हराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दोराहे पर है। देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को तुरंत बदलने की जरूरत है। तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली में उन्होंने कहा, ‘‘अगर (नरेंद्र) मोदी-(अमित) शाह की जोड़ी 2019 का चुनाव जीतकर देश में शासन करती रही तो वह संविधान को बदल देगी और कभी चुनाव नहीं करवाएगी। जर्मनी में हिटलर ने जो किया था, वही होगा।’’ 

उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों के बीच दुश्मनी फैलाने का आरोप लगाया। ब्रिगेड परेड मैदान में केजरीवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का सपना देश को टुकड़ों में बांटने का था। भाजपा सरकार लोगों के बीच रंजिश फैलाकर और धर्म, भाषा के नाम पर राष्ट्र को बांटने कर प्रयास कर उस दिशा में आगे बढ़ रही है।’’

केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में वह रोजगार के अवसर पैदा करने में नाकाम रही है और किसान भीषण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं । दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘नोटबंदी ने रोजगार के सारे अवसरों को खत्म कर दिया और मोदी की मित्र बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर पैसे बना रही है।’’ उन्होंने कहा कि आम चुनाव का लक्ष्य अगले प्रधानमंत्री को खोजना नहीं बल्कि मोदी और उनकी पार्टी को हटाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत