1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी देने वाला गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी देने वाला गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 01:10 pm IST

मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ जनवरी को एक बेनाम ईमेल मिला था, जिसमें केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी दी गई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी देने वाला गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी देने वाला गिरफ्तार

 नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय को उनकी बेटी को अगवा करने की धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी की पहचान विकास के रूप में कई है। उसे पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया। साइबर सेल की टीम ने उसके आईपी एड्रेस को ट्रैक कर लिया था।"

Related Stories

अधिकारी ने कहा कि पुलिस विकास से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी भरा ईमेल भेजने के पीछे उसका इरादा क्या था। आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ जनवरी को एक बेनाम ईमेल मिला था, जिसमें केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी दी गई थी।

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और इस ईमेल को दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक को फॉरवर्ड किया गया।

मामले को स्पेशल सेल की साइबर सेल को सौंपा गया। इस धमकी के बाद केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर को तैनात किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली